Motihari News: बंजरिया थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. अचानक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही.
Banjariya News: कागजात से लेकर हेलमेट और सीटबेल्ट की जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की. वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीटबेल्ट की जांच की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही जुर्माना लगाया गया.
बाइक की डिक्की भी खंगाली
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बाइकों की डिक्की की भी सघन तलाशी ली. पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए वाहनों की जांच की.
एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला
वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चालकों के बीच काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही.
सड़क हादसों पर रोक लगाने का प्रयास
बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने के साथ असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.
वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील
थानाध्यक्ष ने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने, वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: दरभंगा में सड़क-पुल निर्माण के बीच ट्रैफिक व्यवस्था पर डीएम सख्त, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्ग पर जोर
