Motihari: लोक अदालत के प्रति लोगों में जागरूकता आवश्यक: सचिव

जन - जन को राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के बारे में बताना तथा उसे अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक करना ही राष्ट्रीय लोक अदालत की सच्ची सफलता है.

Motihari: मोतिहारी. जन – जन को राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के बारे में बताना तथा उसे अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक करना ही राष्ट्रीय लोक अदालत की सच्ची सफलता है.राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सुलहनीय वादों का निष्पादन समझौता के अधार पर किया जाता है .मामले की निष्पादन के लिए वकील की कोई फीस नहीं लगती .कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है. उक्त बातें शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह षष्टम अवर न्यायाधीश श्रीमति स्वेता सिंह ने पत्रकारो से कहीं .न्यायाधीश ने क कि 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होना है इसके लिए लोगों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है ,ताकि आहुत राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके एवं अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >