सड़क अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शहर के सड़क का अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. आयेदिन जाम की समस्या से निजात को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है.

मोतिहारी.शहर के सड़क का अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. आयेदिन जाम की समस्या से निजात को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के नेतृत्व में सोमवार को शहर में अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चला. निगम की अतिक्रमण उन्मूलन टीम ने गांधी चौक से मधुबन छावनी चौक व गायत्री मंदिर मुख्य पथ में अभियान चलाया. इस दौरान मीना बाजार के आसपास गांधी चौक, सुभाष पार्क के सामने व नगर निगम कार्यालय के पास सभी सड़कों से अवैध कब्जा खाली कराया गया. इस अभियान में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए फुटपाथी दुकानें हटायी गयी. इस कार्रवाई में 15 दुकानदारों से अतिक्रमण दण्ड शुल्क के रुप में करीब 10 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने का अल्टीमेटम दिया गया. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कहा कि शहर में सड़क अतिक्रमण के विरूद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा. मीना बाजार चौक, सुभाष पार्क के आस-पास सड़क के दोनों किनारे पर किसी भी तरह का अतिक्रमण गैर कानूनी है. इससे ट्राफिक व्यवस्था व आम नागरिकों को असुविधा होती है. वैसे सभी दुकानदारों को चिन्हित कर अतिक्रमणवाद नोटिस निर्गत करने का निर्देश कर दारोगा को दिया गया है. नगर के मेन रोड छतौनी चौक, कचहरी चौक, बलुआ चौक हॉस्पीटल चौक, ज्ञानबाबू चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य प्रमुख पथों पर से अतिक्रमण मुक्त कराने को ले अभियान अनवरत चलता रहेगा. टीम में कर दारोगा अरुण कुमार मिश्रा सहित निगम कर्मी व बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >