Motihari: मक्का लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार घायल

एनएच 27 पर दीपऊ चौक के समीप शुक्रवार सुबह एक मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा कर पलट गया.

Motihari: कोटवा. थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर दीपऊ चौक के समीप शुक्रवार सुबह एक मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक सब्जी लदी एक पिकअप और एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास कर रहा था. घटना में जसौली पट्टी पंचायत वार्ड संख्या 7, गोसाई बाड़ी निवासी इंद्रजीत यादव, जो साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे, ट्रक की चपेट में आ गए. बताया गया कि ट्रक पलटने के दौरान मक्का की बोरियां उन पर गिर गईं, जिससे वे घायल हो गए. जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SN SATYARTHI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >