Motihari : तीन घरों से नकद व आभूषण सहित नौ लाख की चोरी

शहर के अलग-अलग जगहों पर बुधवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. नगर व छतौनी इलाके के तीन घरों से चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब नौ लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

Motihari : मोतिहारी.शहर के अलग-अलग जगहों पर बुधवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. नगर व छतौनी इलाके के तीन घरों से चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब नौ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े कर दिये. शहर के श्रीकृष्ण नगर में वरीय पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर के घर का ताला तोड़ चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उनके घर से करीब सात लाख के आभूषण की चोरी हुई है, वहीं छतौनी थाने के राजेंद्र नगर में चोरों ने पानी व्यवसायी रितेश श्रीवास्तव व दवा व्यवसायी शत्रुधन प्रसाद के घर को भी निशाना बनाया. रितेश के ऑफिस का ताला तोड़ एक लाख कैश व दो चांदी का सिक्का चोरी हुई है. राजेंद्र नगर में ही मुकेश कुमार के घर का भी चोरों ने ताला तोड़ा, लेकिन उनके घर चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा. घटना को लेकर तीनों गृहस्वामियों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि वह बुधवार की रात ग्यारह बजे गांव से श्रीकृष्ण नगर आवास पर पहुंचा, उसके बाद सो गया. इस दौरान चोरों ने मेन गेट के उपर बने आर्क को तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बैग से दस हजार कैश, आधार व पैन कार्ड के अलावा आलमीरा तोड़ सात लाख रुपये मूल्य का आभूषण व 40 हजार कैश की चोरी कर ली. सुबह नींद खुली तो कमरे में आभूषण के खाली डब्बे बिखरे थे. मेन गेट भी खुला हुआ था. घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने पहुंच छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं पानी व्यवसायी रितेश ने छतौनी थाने में दिये आवेदन में बताया है कि ऑफिस का गेट तोड़ चोरों ने ड्राल में रखा एक लाख कैश व दो चांदी के सिक्के की चोरी की है, जबकि मुकेश के किरायेदार शत्रुधन प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि उनके घर से दो सेल फोन की चोरी हुई है. वहीं उनके मकान मालिक मुकेश कुमार के घर का भी ताला टूटा है, लेकिन उनके घर से एक सामान भी गायब नहीं हुआ है. थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >