Motihari : कार से 674 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर डुमरियाघाट पुल के समीप से तस्करी के लिए कार से ले जा रहे एक शराब की खेप को पकड़ा है.

डुमरियाघाट. पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर डुमरियाघाट पुल के समीप से तस्करी के लिए कार से ले जा रहे एक शराब की खेप को पकड़ा है. वहीं मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया तस्कर वीरेन्द्र राय वैशाली जिला के सदर हाजीपुर थाना अन्तर्गत लाल पोखर दिघि गांव का निवासी है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया पुलिस वाहन जांच कर रही थी. उसी दौरान एक टाटा कंपनी का इंडिगो कार को रोक जांच की गयी. जांच के दौरान उक्त कार में छुपकर ले जाया जा रहा 674 बोतल फ्रूटी (टेट्रा पैक) शराब बरामद किया गया. बरामद शराब ऑफिसर चॉइस कंपनी का है. पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह शराब का खेप यूपी से लेकर बैशाली जा रहा था. मामले में पुलिस ने कार एवं शराब को जब्त कर पकड़े गए तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >