Motihari: 501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

बखरी बाजार पर सोमवार को नवरात्रि के कलश स्थापना को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा रविवार को देवापुर संगम घाट से जलबोझी कर कलश यात्रा निकाला गया.

Motihari: पताही . प्रखंड के बखरी बाजार पर सोमवार को नवरात्रि के कलश स्थापना को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा रविवार को देवापुर संगम घाट से जलबोझी कर कलश यात्रा निकाला गया. कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा बखरी पूजा स्थल से देवापुर संगम घाट पहुंचे, जिसके बाद संगम घाट पर विधिवत पूजा-अर्चन के बाद सभी कन्याओं द्वारा जलबोझी किया गया औऱ संगम घाट से पैदल बखरी पूजा स्थल पहुंचे. कलश यात्रा में ढोल, नगाड़ा एवं माता रानी के भक्तिमय गाना से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में कुंवारी कन्याओं के साथ पूजा समिति के अध्यक्ष भूषण सिंह, नन्दकिशोर साह, बच्चा सिंह, मुकेश गुप्ता, शिवपूजन दास, विजय सिंह, मधु सिंह, राजा साह, संतोष गुप्ता सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >