Motihari: गोदाम का ताला तोड़ 35 बोरा चावल की चोरी, प्राथमिकी

रूलही में गोदाम का ताला तोड़ बदमाशों ने 35 बोरा चावल की चोरी कर ली. घटना को लेकर लक्ष्मण दास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Motihari: मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के रूलही में गोदाम का ताला तोड़ बदमाशों ने 35 बोरा चावल की चोरी कर ली. घटना को लेकर लक्ष्मण दास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने रूलही के ही राकेश कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार, सुदामा दास को नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह सरकारी राशन उतरवा रहा था. राकेश ने आकर पांच बोरा चावल मांगा. देने से इंकार करने पर जीद करने लगा. चावल की बोरी गोदाम में रख ताला बंद कर दिया. करीब 12 बजे रात को उक्त सभी ने आकर गोदाम का ताला तोड़ चावल के बोरे की चोरी कर ली. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >