Motihari: कार से 189 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मंझन छपरा गांव के भूतहा पोखरा जाने वाली पथ के निकट एन एच 28 पर गुप्त सूचना पर गुरुवार रात पुलिस गश्ती दल द्वारा एक कार से 189 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.

Motihari: मेहसी. थाना क्षेत्र के मंझन छपरा गांव के भूतहा पोखरा जाने वाली पथ के निकट एन एच 28 पर गुप्त सूचना पर गुरुवार रात पुलिस गश्ती दल द्वारा एक कार से 189 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे कार चालक सह शराब कारोबारी को गिफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी शराब की खेप मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की तरफ लेकर जा रहा था. थानाध्यक्ष सानू गौरव ने बताया कि इम्पीरियर ब्लू एवं रॉयल स्टेज ब्रांड के 21 कार्टन में 189 लीटर विदेशी शराब, एक स्वीफ्ट कार बरामद किया गया. गिरफ्तार कारोबारी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना अंतर्गत कोदर कट्टा निवासी राजा कुमार यादव है. छपामारी में एएसआई मंदन कुमार व पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >