मोतिहारी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के 120 जमादार बने दरोगा और मिले नए दायित्व

पूर्वी चंपारण पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति हुई है. 120 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद का कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है. इससे जिले में अनुसंधान और कानून-व्यवस्था को मजबूत मिलेगी.

ASI promoted to SI: बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग के निर्देश पर पूर्वी चंपारण पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति की कार्रवाई की गई है. जिले के 120 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद का कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है.

सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के तहत मिला लाभ

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या-19300 के प्रावधानों के तहत यह पूरी कार्रवाई की गई है. इस पदोन्नति के बाद संबंधित सभी अधिकारियों को वेतन स्तर-06 के अनुरूप उसका पूरा लाभ मिलेगा.

प्रमोट होने वाले सभी 120 पुलिस अधिकारियों की पूरी सूची

इस प्रमोशन सूची में सर्वेश कुमार, कृष्ण कुमार, राजू कुमार गुप्ता, दीनदयाल प्रसाद, रविशंकर कुमार, वशिष्ठ मिश्रा, संजय कुंवर, मो. जहांगीर, विनोद तिवारी, अभय कुमार झा, विजय बहादुर राम, विजय कुमार क्षेत्री, श्याम नंदन कुमार, सुधीर ठाकुर, नरेश कुमार राय, कन्हैया लाल, मानव कुमार, निक्कु कुमार सिंह, रणवीर कुमार, सचिदानंद शर्मा, राकेश कुमार, मुकेश कुमार साह, बलिस्टर यादव, सुमन कुमार, मनोज ठाकुर, परमानंद ठाकुर, दीपक कुमार, रमणजी पासवान, दीपक कुमार सिंह, वरुण कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, अरशद अयूब अंसारी, गजेंद्र राय, मनीष कुमार सिंह, विशाल क्षेत्री, सुनील कुमार सिंह, हसनैन अहमद खां, जय प्रकाश कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, अली असरफ, जितेंद्र कुमार, शंभू कुमार, विनोद कुमार सिंह, राजप्रवेश यादव, राजीव नयन सिंह, सत्येंद्र कुमार, सोनी कुमारी, संतोष कुमार पाल, राजीव रंजन, राकेश कुमार सिंह, मो. अजीज आलम, संजीव कुमार कश्यप, सुधीर कुमार भगत, विश्वजीत कुमार, पिंटू कुमार, पुरूषोत्तम कुमार, बलराम कुमार मंडल, मनोहर लाल वर्मा, संजय कुमार राम, कृष्ण कुमार सिंह, शमीम खां, राहुल कुमार सिंह, शिवशंकर ओझा, अमित कुमार ठाकुर, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, नयन कुमार यादव, दिन दयाल दास, शैल देवी, कौशलेन्द्र कुमार, संतोष पासवान, सुरेंद्र राम, लाल बिहारी प्रसाद यादव, सिकंदर कुमार, रामानंद सिंह, शत्रुजीत कुमार, मो. नासीर, शशिनंदन प्रसाद, अम्बिका प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद, वीरेंद्र महतो, रामानुज पासवान, मुकेश कुमार, संजीत राजवंशी, अभिमन्यु कुमार सिंह, रविंद्र टुडू, मो. अफरोज आलम और सरोज कुमार शामिल हैं.

अनुसंधान और कानून-व्यवस्था को मिलेगी बड़ी ताकत

एक साथ 120 एएसआई को एसआई का कार्यकारी प्रभार मिलने से जिले के सभी थानों में पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी. इससे लंबित कांडों के अनुसंधान, न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन, वारंट-कुर्की की कार्रवाई और समग्र अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है. अधिकारियों को नए दायित्वों के तहत पूरी मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ का पानी हटने के बाद भी , कई विद्यालयों में अब भी जमा है पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >