पटना में एक बड़े कोचिंग संचालक से बदमाशों ने मांगी रंगदारी, मना करने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Bihar crime news ( Patna): पटना के मुसल्लहपुर हाट में एक कोचिंग संचालक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी. वहीं, कोचिंग के प्रबंधक ने जब पैसे देने से मना किया, तो बदमाशों ने कोचिंग प्रबंधक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

Patna news: कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में संचालित एक बड़े कोचिंग संचालक से बदमाशों ने दिनदहाड़े रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर कैंपस के अंदर दौड़ा-दौड़ कर पीटा भी है.

कोचिंग के प्रबंधक ने थाने में की शिकायत

इस संबंध में कोचिंग ज्ञान बिंदु जीएस के प्रबंधक रौशन कुमार ने कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. रौशन ने बताया कि आये दिन 15 से 20 लड़के फ्री में कोचिंग संस्थान में एडमिशन कराने का दबाव बनाते हैं. फ्री एडमिशन नहीं लेने पर मारपीट करते हैं. सोमवार को भी 15 से 20 की संख्या में लड़के आये और कहने लगे कि नया बैच शुरू किये हो न पैसा दो. जब इसका विरोध किया तो पहले थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद कैंपस में दौड़ा कर पीटा. कदमकुआं थाने की पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

रॉड, हॉकी और हथियार लेकर आये थे बदमाश

रौशन ने पुलिस को बताया कि बदमाश रॉड, हॉकी और हथियार लेकर आये थे. कैंपस में पीटा और कहा कि अगर पैसा नहीं दिया तो कोचिंग में घूस कर मारेंगे. कोई कुछ नहीं करेगा. रौशन ने बताया कि इससे पहले कोचिंग के स्टाफ को ही चाकू मार दिया था. उस वक्त भी थाने में आवेदन दिया था, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हो सकी है. पिटाई की वजह से रौशन के मुंह खून भी आ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >