मंगल पांडेय को भरोसा, 31 दिसंबर तक पूरा हो जायेगा आर ब्लॉक-दीघा सड़क का काम

लॉकडाउन की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य ठप हो गया था.

पटना. पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने राजधानी पटना में आर ब्लॉक-दीघा सड़क का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है.

इसके साथ ही उन्होंने भोजपुर और पटना के बीच रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए बिहिया- जगदीशपुर-पीरो-बिहटा सड़क का काम मार्च 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया है.

वे मंगलवार को बिहार स्टेट रोड डवलपमेंट कारपोरेशन के तहत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.

मंत्री ने बैठक में काॅरपोरेशन के अंतर्गत रिक्त पदो पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

छह लेन के इस रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. इस रोड की लंबाई 6.5 किलोमीटर है, जिसपर निर्माण कार्य चल है. लॉकडाउन की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य ठप हो गया था.

मगर हाल में सरकार द्वारा दी गई रियायत के बाद एक बार फिर से इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >