किरायेदार महिलाओं के विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की मारपीट में मौत, इलाके में सनसनी

सीतामढ़ी के मेहसौल में दो किरायेदार महिलाओं के झगड़े में बीच-बचाव करने गए शौकत राईन की मारपीट में दर्दनाक मौत। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

​सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी इलाके में दो किरायेदार महिलाओं के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति की मारपीट के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शौकत राईन के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा का माहौल है. ​मामूली बात पर शुरू हुआ था विवाद ​मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात एक ही मकान में रहने वाली दो किरायेदार महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे.

इसी दौरान शोर-शराबा सुनकर स्थानीय निवासी शौकत राईन मामले को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे. लेकिन उग्र हो चुके आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ​घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल शौकत राईन को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सदर अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया. ​एक संदिग्ध हिरासत में, अन्य आरोपी फरार ​घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद विवाद में शामिल महिलाएं और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. ​पुलिस का बयान: "पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh kumar

Published by: Janardan Pandey

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >