Madhubani News : चोरी की बाइक के साथ युवक धराया

स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर को पकड़ा है.

खुटौना. स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर को पकड़ा है. बीते दिनों थाना क्षेत्र के झांझपट्टी निवासी बौना यादव के घर से एक बाइक चोरी हो गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बाइक की बरामदगी के लिए छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी बीरपुर में है. इसके बाद पुलिस ने बीरपुर गांव में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी पकड़ा गया. थाना पर लाकर पूछताछ की गयी. उसने अपना नाम उज्ज्व यादव बताया. वह लौकहा थाना क्षेत्र के जोकही गांव का रहने वाला है. मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >