Madhubani : एनएच पर वाहन की ठोकर से युवक घायल

कमला पुल के पश्चिम एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Madhubani : झंझारपुर . थाना क्षेत्र के कमला पुल के पश्चिम एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यक्ति का बायां पैर पूरी तरह कट कर अलग हो गया है. वहीं दांया पैर भी जख्मी है. उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घायल व्यक्ति की पहचान यूपी के बलिया जिला निवासी मो. सुकु अहमद के 40 वर्षीय पुत्र मो. सफर अली के रूप में की गई है. झंझारपुर थाना पुलिस घायल व्यक्ति के परिजन को सूचना दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >