कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत

लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव के एक युवक कोसी नदी में स्नान के दौरान मौत हो गयी.

फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव के एक युवक कोसी नदी में स्नान के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान करियौत गांव निवासी दीपक कुमार राय 22 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के़ अनुसार श्रावण के सोमवारी पर युवक गांव के अन्य साथियों के साथ कोसी नदी से जल भरने के लिए गया था. उसी क्रम में स्नान के दौरान कोसी नदी के तेज धारा में डूब गया. जहां लोगों ने कोसी नदी से बेहोशी की हालत में युवक को निकालकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले गया. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही मृतक के गांव में मातम छा गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >