Madhubani News : लौफा पंचायत में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजानोत्सव

चित्रांश परिवार की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी.

लखनौर. प्रखंड के लौफा पंचायत स्थित श्री श्री 108 चित्रगुप्त भगवान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को चित्रांश परिवार की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रांश परिवार के अध्यक्ष राजेन्द्र लाल दास नवल ने की. पूजा का शुभारंभ प्राचार्य पं. रामा पाठक ने किया. इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने कलम, दवात, कॉपी एवं पुस्तक की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान और न्याय की कामना की.

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कमलापति कुमार दास, सचिव अशोक कुमार दास, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दास, अंकेक्षक विमलकांत दास श्यामजी सहित देव नारायण दास, निर्भर शंकर, नवनीत दास, मनीष कुमार दास, चितरंजन कुमार दास, कुमुद रंजन बब्बू, कुमुद कुमार दास, हेमचंद्र दास, मनोज दास, रेवती रमण और आदित्य सुंदर सन्नी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >