Madhubani News : घरेलू विवाद में नव विवाहिता की कुदाल से काटकर हत्या

प्रखंड क्षेत्र के तेघरा गांव में कुदाल से कटकर कर एक नव विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बिस्फी.

प्रखंड क्षेत्र के तेघरा गांव में कुदाल से कटकर कर एक नव विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार ,घरेलू विवाद के कारण अरेर थाना क्षेत्र के बलहा निवासी सोनी कुमारी उम्र 25 वर्ष की हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलती ही डीएसपी निशिकांत भारती, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, थाना अध्यक्ष राज किशोर पंडित सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं घटना की जांच प्रारंभ कर दी.

तेघरा गांव निवासी रतीलाल यादव से 5 वर्ष पहले सोनी कुमारी कि शादी हुई थी. उसमें 6 माह का एक लड़का भी बताया जाता है. आपसी विवाद को लेकर पति ने ही हत्या कर दी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी को तत्काल सजा देने की मांग प्रशासन से कर रहे थे. घटनास्थल पर कई गांव के लोग भारी संख्या में पहुंच गए. जिसे पुलिस बल को शांति वातावरण करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. वहीं घटनास्थल से भाग रहे पति रति लाल यादव, सास सहित एक युवक को जीरो माइल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >