Madhubani News : मांगें पूरी नहीं तो धरना-प्रदर्शन करेंगे पैक्स प्रबंधक

रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के सभागार में गुरुवार को पैक्स प्रबंधक कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई.

मधुबनी. रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के सभागार में गुरुवार को पैक्स प्रबंधक कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के जिला सचिव इंद्रजीत कुमार मिश्र ने कहा कि वे लोग अपनी मांग पत्र कई बार बैंक अध्यक्ष को दिया है. लेकिन बैंक अध्यक्ष उनलोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जिला में संचालित पीडीएस की दुकानों का संचालन पैक्स प्रबंधकों के जरिये कराने, पैक्स प्रबंधक का वेतन को वेतन देने, जिला में बैंक से संचालित सभी तरह की योजना की जानकारी प्रबंधक को देने की मांग की. वक्ताओं ने उर्वरक की अनुज्ञप्ति प्रबंधक के नाम से जारी करने, बिना कारण हटाए गए पैक्स अध्यक्ष को फिर से बहाल करने की अपील की. कहा कि अगर उनलोगों की मांग दो महीने के अंदर पूरा नहीं की गयी तो वे लोग धरना-प्रदर्शन करेंगे. बैठक में कुणाल कुमार झा, गणेश कुमार झा, रामशरण महतो, मुकेश झा, प्रेमनाथ कुमार, अनिल कुमार मिश्र, नागेंद्र कुमार साह, वीरचंद्र झा, आगम कुमार झा, अवधेश कुमार ठाकुर, रोहित कुमार ठाकुर, नीलांबर पासवान, चंदन कुमार, रौशन कुमार चौधरी, दिलीप कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >