Madhubani News : झंझारपुर में कमला नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण झंझारपुर में कमला नदी में सोमवार की रात से ही जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो मंगलवार की सुबह खतरे के निशान पर पहुंच गया.

झंझारपुर. नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण झंझारपुर में कमला नदी में सोमवार की रात से ही जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो मंगलवार की सुबह खतरे के निशान पर पहुंच गया. फ्लड कंट्रोल के मुताबिक कमला नदी का जलस्तर लाल निशान छू दिया है. झंझारपुर कमला नदी रेल पुल के पास मीटर गेज पर लाल निशान 50.50 मीटर पर अंकित है. जिसे मंगलवार के 2:00 बजे मापी के दौड़ान कमला नदी का जलस्तर 50.50 मीटर पर पहुंच गया. विभागीय अभियंता ने कहा कि फिलहाल कमला नदी के दोनों तटबंध पर कोई खतरा नहीं है. पूरी तरह से सुरक्षित है. सभी जगह निगरानी की जा रही है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने कहा है कि जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी जेई व ऐई को तटबंध की खासकर संवेदनशील स्थलों का सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >