Madhubani News : लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है मतदान: एसडीएम

बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर शुक्रवार को बेनीपट्टी प्रखंड में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेविकाओं ने भव्य रैली निकाली.

बेनीपट्टी. बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर शुक्रवार को बेनीपट्टी प्रखंड में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेविकाओं ने भव्य रैली निकाली. रैली का नेतृत्व एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने किया. जागरूकता रैली प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित आइसीडीएस कार्यालय के समीप से निकली. जो लोहिया चौक तक गई.

इस दौरान आकर्षक रंगोली एवं साज-सज्जा और नारों के साथ सेविकाओं ने नागरिकों से मतदान में भाग लेने की अपील की. इस दौरान एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सर्वोत्तम माध्यम मतदान है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये. रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में “सशक्त लोकतंत्र की पहचान, वोट करें सब नागरिक महान” का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >