Madhubani News : सेविकाओं ने निकली मतदाता जागरूकता रैली

विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कोषांग के निर्देश के आलोक में सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी रेखा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली.

मधुबनी. विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कोषांग के निर्देश के आलोक में सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी रेखा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रविवार को बेनीपट्टी प्रखंड के सलहा पंचायत भवन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीण मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने लोगों से 11 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. इस अवसर पर सेक्टर 4 की एलएस जय भारती कुमारी, पंचायत के मुखिया रिझन ठाकुर, सेविका शोभा देवी, विकास मित्र चांदनी देवी, बीएलओ धर्मेंद्र साफी, सोनिया देवी, सेविका रीता देवी, ललिता देवी, बबीता देवी, पप्पू कुमार, मुरली कुमार, हिमांशु कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान एलएस जय भारती कुमारी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है. हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाना चाहिए. उपस्थित सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता के नारे और गीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >