Madhubani News : लक्ष्मीपुर चौक स्थित विजय आश्रम का होगा सौंदर्यीकरण

प्रखंड के लक्ष्मीपुर चौक स्थित विजय आश्रम धर्मशाला का सौंदर्यीकरण होगा.

मधेपुर. प्रखंड के लक्ष्मीपुर चौक स्थित विजय आश्रम धर्मशाला का सौंदर्यीकरण होगा. विजय आश्रम धर्मशाला के विकास को लेकर बुधवार को मधेपुर कोसी निरीक्षण भवन पर जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विजय आश्रम समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विजय आश्रम के विकास पर चर्चा की. कहा कि विजय आश्रम धर्मशाला के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए समिति का बैंक में खाता खुलेगा. जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस खाता में लोग दान दे सकते है. दान की राशि से विजय आश्रम का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. आश्रम पर दूर दराज से आने वाले तथा रात्रि में ठहरने वाले यात्रियों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि विजय आश्रम धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के लिए जिला परिषद को जमीन की उपलब्धता के लिए पत्र दिया जाएगा. ताकि इस आश्रम का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जा सके. जिला पदाधिकारी ने विजय आश्रम भवन का भी निरीक्षण किया. बैठक में विजय आश्रम के सचिव समाजसेवी विजय कुमार झा. सदस्य बीडीओ विशाल आनंद, थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू, चंद्रशेखर महतो एवं मीरा देवी शामिल थी. मौके पर उनके साथ झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव सहित कई स्थानीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >