झंझारपुर. रतुपार निवासी प्रकाश चंद्र कर्ण व माता संयुक्ता कर्ण के पुत्र उत्कर्ष शिवम को आयरलैंड की राजधानी डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज ने मास्टर इन बिजनेस एनालिटिक्स (एमबीए) की उपाधी से सम्मानित किया है. उत्कर्ष शिवम अपने कॅरियर की शुरुआत भुवनेश्वर स्थित किट यूनिवर्सिटी (केआइआइटी) से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद एसेंचर कंपनी से शुरू की थी. उत्कर्ष आगे की पढ़ाई के लिए कंपनी की नौकरी छोड़ दी. इसके बाद विदेश में पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षा पास कर एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त कर गांव समेत अनुमंडल का नाम रोशन किया है. उत्कर्ष इस सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार के लोगों को दिया है. जिन्होंने हर समय कुछ बेहतर करने के लिए हौसला बढ़ाते रहे. उत्कर्ष की इस सफलता पर उनके बड़े पिताजी डॉ रमेश चंद्र कर्ण, डॉ सुशील लाल दास, डॉ संजीव शमा, उपेंद्र कुमार दास, रत्नेश चंद्र कर्ण, राम नारायण सुमन, प्रदीप चंद्र कर्ण, कुमार जितेंद्र, समीर कुमार दास, कुमार अमित, कन्हैया कुमार दास, सुनील कुमार दास, कृष्ण नारायण चमन आदि लोगों ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
