Madhubani News : तालाब में डूबने से दो युवकों की हुई मौत

पंडौल थाना क्षेत्र के राम जानकी स्थल पोखरा पर सोमवार को घाट पर साफ - सफाई व रंगोली बनाने के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी.

सकरी. पंडौल थाना क्षेत्र के राम जानकी स्थल पोखरा पर सोमवार को घाट पर साफ – सफाई व रंगोली बनाने के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान पंडौल पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 निवासी बबलू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अनुशभान सिंह व प्रमोद साह के 12 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार साह के रूप में की गयी है. मृतक अनुशभान सिंह के पिता बबलू सिंह ने कहा है कि प्लस टू विद्यालय पंडौल में 12वीं के छात्र था. दो पुत्री के बाद पुत्र का जन्म हुआ था. मृतक अनुशभान सिंह के पिता पंडौल बाजार स्थित मोबाइल के दुकान करते हैं. माता रहिका प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय निमा में शिक्षिका हैं. मृतक की माता ममता देवी ने कहा है कि सोमवार को दिन के दो बजे घर से राम जानकी स्थल पोखरा घाट पर साफ सफाई व घाट पर रंगोली बनाने के लिए गया था. तालाब घाट से बच्चों को घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन किया गया. खोजबीन के बाद पंडौल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस के सहयोग से तालाब में खोजा गया. 11 बजे रात्री में मछुआरा के सहयोग से दोनों बच्चों को तालाब से निकाला गया. अधिक देर तक तालाब में डूबे रहने के कारण दोनों बच्चें की मौत तालाब में ही हो गया. पंडौल थाना पुलिस ने घटना स्थल से लाश को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजन को सौंपा गया है. घटना के सूचना स्थानीय लोगों नहीं रहने के कारण छठ घाट पर पूजा अर्चना किया. परिजन को लाश को सौंपने के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया. वहीं मृतक प्रणव कुमार साह के पिता पवन कुमार साह ने सातवां वर्ग के छात्र थे. पांच पुत्री के बाद मृतक प्रणव कुमार साह एकलौता पुत्र थे. परिजनों ने कहा है कि मृतक प्रणव कुमार साह के पिता पान दुकान कर बच्चों का भरन पोषण करता था. घटना के बाद दोनों मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है. दोनों मृतक के परिजनों द्वारा लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >