Madhubani News : अपह्त दो विवाहिता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

लौकहा थाने पुलिस ने दो अपहृत शादीशुदा महिला को बरामद कर दो अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है.

खुटौना. लौकहा थाने पुलिस ने दो अपहृत शादीशुदा महिला को बरामद कर दो अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है. पिछले पांच अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव से एक परिवार के दो सगे भाई की पत्नी एक ही दिन एक ही समय में अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया था. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी थी. इस बीच अपहृत महिला अपने परिजन के साथ पटना वाली बस से वापस लौट रही थी. जिसमें दोनों अपहरणकर्ता भी मौजूद थे. जिसका भनक पुलिस को पहले ही लग चुकी थी. पुलिस बस को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने से पहले ही बस को रोककर बस में बैठे दोनों महिला व दोनों अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. अपहरणकर्ता का नाम मो. अल्ताफ उर्फ आफताब उर्फ मो. अर्जुन उर्फ आरजू जो खुटौना थाना क्षेत्र के एकहत्था गांव तथा दूसरा अपहरणकर्ता का नाम मो. नजाम जो थाना क्षेत्र के नहरी गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने दोनों महिला को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेजा गया है. दोनों अपहरणकर्ता से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >