मधुबनी. शहर के स्टेशन चौक स्थित मंदिर के पास सड़क पर अवैध रूप से खड़ी दो बस को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर ली. इन वाहनों को हटाने के लिए पूर्व में ही यातायात डीएसपी सुजीत कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी किया थे. बावजूद बस मालिक निर्देश का अनुपालन नहीं किया. डीएसपी ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि स्टेशन चौक पर बस खड़ी रहने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रविवार को ट्रैफिक पुलिस वहां पहुंचकर दोनों बस को जब्त कर लिया. हलांकि इस दौरान जब्त बस के चालक बस छोड़कर फरार हो गया. ट्रैफिक पुलिस दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था कर बस को नगर थाना के सामने सड़क किनारे लगा दिया. इस संबध में यातायात डीएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी बसों और भारी वाहनों के खिलाफ अभियानचलाया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
