Madhubani News : टोला सेवकों ने मतदाता जागरूकता के लिए किया दीवाल लेखन

जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि 11 नवंबर की तिथि निर्धारित है.

मधुबनी. जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि 11 नवंबर की तिथि निर्धारित है. ऐसे में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशन में व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को सभी दस विधानसभाओं में टोला सेवकों ने व्यापक पैमाने पर दीवाल लेखन का कार्य किया है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सह साक्षरता कुंदन कुमार ने कहा कि जिला स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता संबंधी डोर टू डोर संपर्क, प्रभातफेरी, रात्रि चौपाल एवं दीवाल लेखन जैसे विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है. इसमें 1584 टोला सेवक आज दीवाल लेखन का काम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >