Madhubani : नगर निगम के 18 विस्तारित व 11 आंशिक विस्तारित वार्ड क्षेत्र में होगा जन संवाद

शहर के 18 पूर्ण विस्तारित और 11 आंशिक विस्तारित वार्ड क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना है.

डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी करेंगे जन संवाद की अध्यक्षता, 26 से 30 अप्रैल तक होगा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन Madhubani : मधुबनी. शहर के 18 पूर्ण विस्तारित और 11 आंशिक विस्तारित वार्ड क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना है. इसके लिए आमलोगों सजग करना है. विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जनसंवाद का आयोजन करना है. जनसंवाद के आयोजन के लिए नगर निगम में सभी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है. इस जनसंवाद में डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अध्यक्षता करेंगे. वहीं सभी वार्ड में होने वाले मोहल्ला संवाद कार्यक्रम के लिए संबंधित वार्ड पार्षद को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है. कर्मियों को मिली जिम्मेदारी नगर निगम की ओर से नगर प्रबंधक राजमणि कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, टाउन प्लानर मो. अदनान, सावन राज, सुमित कुमार, कनीय अभियंता शुभम कुमार, वार्ड निरीक्षक विनोद राम व टैक्स कलेक्टर को प्रतिनियुक्त किया गया है. नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि जन संवाद कार्यक्रम का शिड्यूल जारी किया गया है. 26 से 30 अप्रैल तक तिथि का निर्धारण किया गया है. प्रत्येक वार्ड में एक ही दिन दो स्थानों पर जन संवाद का आयोजन किया जाएगा. जिसमें नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए योजनाएं बनायी जाएंगी. नागरिकों से उनकी मूलभूत समस्याओं जैसे जलापूर्ति, सड़क, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे और उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. 26 अप्रैल को विभिन्न वार्डों में होगा कार्यक्रम शिड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल को वार्ड एक में पात्र टोल व मंडल टोल में इसका आयोजन होगा. यहां के लिए वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार को डीएम ने प्रतिनियुक्त किया है. इसी दिन वार्ड दो के रामटोल व विषहरा स्थान पर संवाद होगा और वरीय उप समाहर्ता सुजीत कुमार वर्णवाल अधिकारी होंगे. वार्ड तीन के चौधरी टोल व यादव टोल के लिए वरीय उप समाहर्ता सिम्पा ठाकुर, वार्ड छह के कुम्हार टोल व बुढ़ी माई स्थान में वरीय उपसमाहर्ता मयंक सिंह, बार्ड सात के नवटोली व पिलखवाड़ में डीसीएल आर उपेन्द्र ठाकुर, वार्ड 10 के सप्ता पार्वती टोल व जगतपुर बड़ैया टोल में जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग आशीष प्रकाश अमन, वार्ड 11 के ब्राहम स्थान टोल व उगना कॉलनी में सदर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार, वार्ड 16 के गौरक्षणी नवटोली में वरीय उप समाहर्ता रूपेश कुमार, वार्ड 17 के साहजी टोल में डीएओ ललन कुमार चौधरी, वार्ड 18 के महादेव मंदिर पलिवार व सहरवा टोल में रहिका बोडीओ निरंजन कुमार, वार्ड 19 में सीओ रहिका अभय कुमार रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >