तीन घरों से नकद व आभूषण की चोरी

बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित दुर्गापट्टी व बासुकी गांव के कुल तीन घरों में शनिवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

मधवापुर . थाना क्षेत्र के बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित दुर्गापट्टी व बासुकी गांव के कुल तीन घरों में शनिवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. नकद, आभूषण व कपड़ा सहित अन्य कई सामान लेकर चंपत हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापट्टी के सत्य नारायण झा, बासुकी के रामप्रकाश चौधरी व संजू देवी के घर एक ही रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. सत्य नारायण झा के यहां एक घर में आलमारी तोड़कर उसमें रखा सभी सामान निकालकर रूम में बिखेर दिया. वहीं दूसरे कमरे से ट्रंक को उठाकर घर से करीब 500 मीटर दक्षिण एक बगीचे में ले गया. उसमें रखे करीब 20 हजार नकद, ढाई भर सोने का आभूषण, 12 भर चांदी का पायल बिछिया सहित कई आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर चोर भाग गया. वहीं एक पेटी को घर के पीछे ले जाकर उसे तोड़ दिया तथा उसमें रखा कई सामान लेकर चला गया. वहीं बासुकी के राम प्रसाद चौधरी के कमरे से चोरों ने एक बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती साड़ी लेकर चलता बना. जबकि संजू देवी के घर में रखे पेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब दो हजार नकद सहित सोने का मंगलसूत्र लेकर चोर भाग गया. दोनों गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह जगने पर हुई. घटना की जानकारी मिलने पर एएसआई आमोद कुमार सिंह, पीटीसी चंदमोहन सिंह, चौकीदार जय मंगल यादव घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >