Madhubani News : निर्माण के साथ क्षतिग्रस्त होने लगी सड़क, भड़के ग्रामीण

बड़की ठाहर गांव के वार्ड 9 महादलित टोला में पीएम ग्राम सड़क योजना से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया.

खजौली. बड़की ठाहर गांव के वार्ड 9 महादलित टोला में पीएम ग्राम सड़क योजना से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. ग्रामीणों ने ठाहर गांव स्थित टूटी सड़क पर संवेदक व सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. ग्रामीण संवेदक एवं संबंधित अधिकारी पर राशि बंदरबांट करने का आरोप लगा रहे थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व बनी पीसीसी सड़क का ढलाई कार्य पूरा किया गया है. जिसमें जगह-जगह दरारे आ गई है. सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राजनगर भट्टी चौक से गौड़ीमेरन होते हुए लक्ष्मीपुर पुल से उत्तर बड़की ठाहर त्रिमुहानी तक करीब सात करोड़ की लागत से सात किमी सड़क का निर्माण हो रहा हैं. सड़क से गिट्टी व सीमेंट का टुकड़ा गिरना शुरू हो गया है. सड़क के बीच में केवल दो इंच ढलाई किया गया है. जो नियमानुकूल नहीं है. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु सिंह और मनीष कुमार ने कहा कि संवेदक द्वारा कहीं पर भी सड़क निर्माण की अवधि, लागत एवं लंबाई-चैड़ाई का बोर्ड नहीं लगाया है. प्रदर्शनकारियों में ग्रामीण अभिमन्यु सिंह, मनीष कुमार, राजा पासवान, कृष्णा पासवान, बिंदुला देवी, वीणा देवी, लीला देवी, आशा देवी, रेखा देवी, ममता देवी, सरिता देवी, रजनीश पासवान, पवन पासवान, गौरी देवी, श्रवण पासवान, रामनाथ सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >