Madhubani News : पीएम के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

विदेश्वर स्थान व भैरवस्थान थाना के समीप पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है. पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है.

झंझारपुर. विदेश्वर स्थान व भैरवस्थान थाना के समीप पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है. पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है. कुर्सियों को भी लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. डीएम अरविंद कुमार वर्मा प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं. एसपी योगेंद्र कुमार भी पुलिस अधिकारी को निर्देशित करते दिखे. कार्यक्रम स्थल के समीप पीएम व सीएम का हेलीपैड निर्माण भी लगभग पूरा कर लिया गया है. करीब एक किलोमीटर एरिया को बैरिकेटिंग कर दी गयी है. वीआइपी एवं अन्य लोगों के लिए पार्किंग निर्माण भी पूरा किया जा रहा है. साथ ही पीएम एवं सीएम के मंच पर आगमन के लिए हेलीपैड से कालीकरण वाली सड़क निर्माण कार्य कर लिया गया है. पीएम के चाक चौबंद व्यवस्था के लिए हर जगह पुलिस प्रशासन पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी को लगा दिया है. एनएच 27 से भैरवस्थान थाना होते हुए शुक्लाराही महादलित टोले तक पहुंच पथ का निर्माण भी अंतिम चरण में है. पीएम कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा, जदयू सहित अन्य दल के नेता एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर पीएम के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं. लोहना उत्तर, दक्षिण एवं अन्य पंचायतों में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा पहुंचकर लोगों से मिले. पीएम के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए कहा. वहीं, जेडीयू के प्रभारी मंत्री डॉ. राम प्रवेश पासवान लोहना दक्षिण पंचायत व अन्य जगहों पर जाकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया. एसडीएम कुमार गौरव कार्यक्रम को लेकर कैंप कर रहे हैं. वहीं, एसडीपीओ पवन कुमार भी पुलिस अधिकारी को निर्देशित करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >