Madhubani News : वाणिज्य कर विभाग की टीम ने समान से लदे वाहन को पकड़ा

वाणिज्य कर विभाग ने मोबाइल चेकिंग के दौरान रहिका जयनगर रोड में समान से लदा दो पिकअप को सेल पर्ची नहीं रहने के कारण जब्त कर लिया.

मधुबनी. वाणिज्य कर विभाग ने मोबाइल चेकिंग के दौरान रहिका जयनगर रोड में समान से लदा दो पिकअप को सेल पर्ची नहीं रहने के कारण जब्त कर लिया. राज्य कर उपायुक्त शशिभूषण कुमार ने कहा कि कर चोरी रोकने के लिए विभाग ने मोबाइल चेकिंग अभियान चलाया है. जांच के दौरान रहिका जयनगर रोड में दो पिकअप वैन पर कुरकुरे व सीमेंट का बैग लोड था. चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन की तलाशी के दौरान पाया गया कि समान का बिलिंग नहीं है. कर भुगतान नहीं होने के कारण वाहन जब्त कर लिया गया. श्री कुमार ने कहा कि जब्त वाहन पर लदे सामान की जांच की जाएगी. उसके बाद कर का निर्धारण होगा. इसके बाद कर व दंड की राशि देनी पड़ेगी. उन्होंने ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग की टीम सप्ताह में तीन दिन रात में मोबाइल चेकिंग कराती है. वाणिज्य कर विभाग ने मोबाइल चेकिंग के दौरान रहिका जयनगर रोड में समान से लदा दो पिकअप को सेल पर्ची नहीं रहने के कारण जब्त कर लिया. राज्य कर उपायुक्त शशिभूषण कुमार ने कहा कि कर चोरी रोकने के लिए विभाग ने मोबाइल चेकिंग अभियान चलाया है. जांच के दौरान रहिका जयनगर रोड में दो पिकअप वैन पर कुरकुरे व सीमेंट का बैग लोड था. चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन की तलाशी के दौरान पाया गया कि समान का बिलिंग नहीं है. कर भुगतान नहीं होने के कारण वाहन जब्त कर लिया गया. श्री कुमार ने कहा कि जब्त वाहन पर लदे सामान की जांच की जाएगी. उसके बाद कर का निर्धारण होगा. इसके बाद कर व दंड की राशि देनी पड़ेगी. उन्होंने ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग की टीम सप्ताह में तीन दिन रात में मोबाइल चेकिंग कराती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >