मधुबनी. विवेकानंद मिशन विद्यापीठ परिसर में बच्चों ने छठ और दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्व से संबंधित गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. बच्चों ने झिझिया, छठ गीत और कजरी के साथ अपने विचार भी रखे. कार्यक्रम के अंत में सामा-चकेवा भाव नृत्य की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया. कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि छठ और दीपावली को समर्पित सभी कार्यक्रम मैथिली भाषा में ही आयोजित किए गए. विद्यालय में हाउस स्तर पर रंगोली व दीप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक डॉ. श्रवण पूर्वे व साहिल राज ने बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्राचार्य अभिषेक कुमार ने प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
