Madhubani News : पाकिस्तान के विरोध में लगाये जमकर नारे

कश्मीर के पहलगांव में बर्बरतापूर्ण आतंकी घटना पर पूरा देश आक्रोशित है.

झंझारपुर. कश्मीर के पहलगांव में बर्बरतापूर्ण आतंकी घटना पर पूरा देश आक्रोशित है. नगर परिषद के कन्हौली स्थित जामा मस्जिद में नवाज अदा कर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी लगाकर विरोध जताया. साथ ही पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारे लगाए गए. नगर परिषद के उपाध्यक्ष पति मो रहमतुल्लाह के नेतृत्व आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया. परिजन को संबल देने के लिए अल्लाह से इबादत की. वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों की कोई जात नहीं होती है. इसे कुकृत्य घटना के लिए माफी की कोई गुंजाइश नहीं है. घटना में शामिल आतंकवादियों को निश्चित सजा मिलनी चाहिए. मौके पर मो रहमतुल्लाह, मौलाना शाहिद रज़ा, मौलाना नईमुद्दीन, अब्दुल बरकत, मो गुल हसन, मो नबी हसन, मो हसन, मो गुलाब, मो अताबुल, मो नौशाद, मो हुसैन, मो अजमत, मो तौकीर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >