Khajauli News: 551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

खजौली प्रखंड में बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. 25 जुलाई से 31 जुलाई तक महाशिव पुराण कथा का वाचन होगा और 1 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

Khajauli News: खजौली प्रखंड की कन्हौली पंचायत के बेलाकोठी गांव स्थित नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को 551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस शोभायात्रा का उद्घाटन समाजसेवी संतोष झा, सुमंगल झा, मुखिया अर्जुन सिंह, आचार्य हृदयनाथ शास्त्री महाराज, पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी जानकी नंदन सिंह, जगदेव सिंह तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

कमला नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचीं कन्याएं

शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर से शुरू होकर चाफी गांव, लोहिया चौक, डीह टोला और कन्हौली तुरकाहा गांव होते हुए कन्हौली तुरकाहा घाट पहुंची. यहां सभी कन्याओं ने पवित्र कमला नदी से कलश में जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से कलश की स्थापना की. यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा.

25 से 31 जुलाई तक होगी महाशिव पुराण कथा

मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सिंह ने बताया कि कलश स्थापना के बाद 25 से 31 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से आचार्य हृदयनाथ शास्त्री महाराज द्वारा महाशिव पुराण कथा का वाचन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी की स्थापना होगी.

एक अगस्त को होगा विशाल भंडारा

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 1 अगस्त को बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल होंगे. उन्होंने बेलाकोठी, कन्हौली, मनीयरवा, इनरवा सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों से महाशिव पुराण कथा एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की.

कार्यक्रम में मुखिया अर्जुन सिंह, अध्यक्ष श्यामलाल सिंह, उप सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी महेंद्र चौधरी, नरेश प्रसाद सिंह, जानकी नंदन सिंह, वरुण सिंह, केदारनाथ सिंह, पिंटू सिंह, रौशन सिंह, राजा सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, बिनोद कुमार सिंह, राजदेव सिंह, राम उदगार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सज्जन लाल सिंह, आदित्य कुमार सिंह, किशुन पासवान, मुन्ना पासवान, मिथिलेश कुमार सिंह, श्रीकांत ठाकुर, बाबा कृष्णा चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >