सर्वाधिक टैक्स भरने वाले व्यवसायी सम्मानित: प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने प्रदान किया भामाशाह पुरस्कार

मधुबनी में स्वतंत्रता दिवस पर शिव शक्ति मोटर्स के एमडी डॉ साकेत महासेठ को सर्वाधिक कर देने के लिए भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Bhamashah Award Madhubani:  80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान वाणिज्य कर विभाग, मधुबनी प्रमंडल द्वारा जिले के तीन शीर्ष करदाता व्यवसायियों को प्रतिष्ठित भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक राजस्व देने वाले इन चयनित व्यवसायियों को प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान राशि भेंट कर पुरस्कृत किया.

शिव शक्ति मोटर्स के डॉ. साकेत महासेठ लगातार दूसरी बार बने नंबर वन

वाणिज्य कर विभाग द्वारा घोषित सूची में ऑटोमोबाइल सेक्टर के कारोबारियों का दबदबा रहा.

  • प्रथम पुरस्कार: शिव शक्ति मोटर्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. साकेत महासेठ को जिले में सर्वाधिक कर भुगतान के लिए प्रथम स्थान मिला. खास बात यह रही कि डॉ. महासेठ को लगातार दूसरे साल यह गौरव हासिल हुआ है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी वे जिले के शीर्ष करदाता चुने गए थे.
  • द्वितीय पुरस्कार: इंपीरियल हीरो व्यावसायिक प्रतिष्ठान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.
  • तृतीय पुरस्कार: डीके बजाज को जिले में तीसरा सर्वोच्च करदाता बनने पर सम्मानित किया गया.

ईमानदार करदाता राज्य के विकास की धुरी: प्रभारी मंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि भामाशाह सम्मान उन निष्ठावान व्यापारियों के लिए प्रेरणा है, जो पारदर्शी तरीके से कर जमा कर राज्य के नवनिर्माण में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा समय पर दिए गए टैक्स से ही जनहित और विकास से जुड़ी योजनाएं धरातल पर उतरती हैं.

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वित्तीय अनुशासन और समय पर राजस्व अदायगी को बढ़ावा देना है. सम्मान मिलने पर डॉ. साकेत महासेठ ने इसे अपनी टीम के समर्पण और ग्राहकों के भरोसे का परिणाम बताया तथा अन्य व्यापारियों से भी ईमानदारी से टैक्स चुकाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस की धूम: पहली महिला एसडीएम टोनी कुमारी ने फहराया तिरंगा, थानों व कोर्ट में हुआ ध्वजारोहण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >