Madhubani News : नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला में 352 बेरोजगारों का औपबंधिक चयन

श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय द्वारा नगर परिषद के केजरीवाल प्लसू टू उच्च विद्यालय झंझारपुर में नियोजन - सह -व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया.

झंझारपुर.

श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय द्वारा नगर परिषद के केजरीवाल प्लसू टू उच्च विद्यालय झंझारपुर में नियोजन – सह -व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. जिसमें तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के कुल 21 नियोजक संस्था ने भाग लिया. नियोजक द्वारा शिक्षित बेरोजगारों से कुल 549 बायोडाटा प्राप्त किये गये. इनमें से 352 आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया. इससे पूर्व नियोजन मेले का उद्घाटन जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, नगर परिषद अध्यक्ष बबीता शर्मा, उप निदेशक (नियोजन) दरभंगा प्रमंडल दरभंगा आशीष आनंद एवं जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. मेले की शुरूआत उप निदेशक (नियोजन) दरभंगा प्रमंडल ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करने के साथ कैरियर संबंधित विभिन्न पक्षो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. जिप अध्यक्ष ने कहा कि निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूकता और रूचि दिखाने की अपील युवाओं से की. मेले में रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड, एचआरवीएस इंडिया प्रा. लिमिटेड, जेपी वीएमजी एमकेटी प्राइवेट लिमिटेड, गीगा कोरसोल, हाई-टेक ग्रुप ऑफ कंपनी, चैतन्य और सावंत्त्र फाइनेंस, पिपलट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नोशन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, डेल्हीवेरी लिमिटेड, विजन इंडिया, में नियोजन के लिए चयन किया गया. नियोजन मेला को सफल बनाने में राहुल कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम प्रकाश, प्रवेश प्रभाकर, एजाज हुसैन, रंजीत कुमार, आलोक कुमार सिंह, प्रणव शंकर प्रमार, जय किशन, जितेन्द्र कुमार, मनोरंजन कुमार, किशोरी यादव , संतोष कुमार महतो, सोहन कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >