Madhubani News : एसडीएम ने तीन विद्यालयों का किया निरीक्षण

प्रखंड के तीन विद्यालयों का एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने बुधवार को निरीक्षण किया.

बेनीपट्टी. प्रखंड के तीन विद्यालयों का एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, भवन की उपलब्धता, शिक्षक शिक्षिका व छात्रों की उपस्थिति, शौचालय एवं पेयजल की स्थिति, एमडीएम की गुणवत्ता का जायजा लेकर संबंधित सभी एचएम को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कन्या मध्य विद्यालय बेहटा, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय शाहपुर और राजकीय बुनियादी विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित और उपस्थित बच्चों की संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन पाठन की स्थिति, चापाकल, चहारदीवारी आदि का अवलोकन किया. साथ ही पंजियों का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के क्रम में कन्या मध्य विद्यालय में कुल नामांकित 553 नामांकित बच्चों में 379 बच्चें और कुल 12 में 10 शिक्षक उपस्थित थे. वहीं दो शिक्षक के छुट्टी पर रहने की बात एचएम अजय कुमार झा द्वारा बताई. इसके अलावे उन्होंने कक्षा संचालन का भी जायजा लिया. वहीं बच्चों के लिये बने एमडीएम की गुणवत्ता और विद्यालय परिसर के साफ सफाई को भी देखा. इस दौरान विद्यालय में कमरें के अभाव की बात सामने आई तो एसडीएम ने वरीय अधिकारियों को पत्र भेजने का निर्देश एचएम को दिया. ताकि उनके द्वारा भी पत्र आगे भेज सकारात्मक पहल किया जा सके. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी 21 शिक्षक उपस्थित पाये गये. दसवीं कक्षा की जांच परीक्षा संचालित की जा रही थी. एसडीएम ने शिक्षकों के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक की और स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने व नियमित रूप से कक्षा संचालन का निर्देश दिया और एक महीने में पुनः स्कूल निरीक्षण में करने की बात भी कही. जबकि राजकीय बुनियादी विद्यालय के निरीक्षण के समय सभी चार शिक्षक उपस्थित पाये गये. नामांकित 350 में 200 बच्चें उपस्थित थे. विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी रहने की बात एचएम द्वारा एसडीएम को बताई गई तो उन्होंने पहल किये जाने की बात कही. निरीक्षण के दौरान बच्चें एमडीएम का खाना खा रहे थे. जहां एसडीएम ने रसोइया से कहकर एक थाली में हलका खाना मंगवाया और चख कर गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने स्कूली बच्चों से भी कुछ देर बात कर कई जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >