Madhubani News : एसडीएम ने उपकारा का किया निरीक्षण, जेल रेडियों का किया उद्घाटन

अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित उपकारा का एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने मंगलवार को निरीक्षण किया.

बेनीपट्टी. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित उपकारा का एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने मंगलवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपकारा परिसर की साफ-सफाई, शौचालय व पेयजल आदि की उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया. उपकारा परिसर में सब कुछ संतोषजनक पाया गया. बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई. निरीक्षण के बाद उन्होंने उपकारा में जेल रेडियों का उद्घाटन किया. इस दौरान एसडीएम ने बताया कि जेल में सीमित बंदियों से रेडियो दोस्ती के माध्यम से वार्तालाप कर रेडियो दोस्ती के बारे में बताया गया. मानसिक संवर्द्धन, नैतिक मूल्यों में वृद्धि, सामाजिक उत्थान, बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं अन्य जानकारी वर्द्धक कार्यक्रमों को बंदियों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए कारा के अंदर रेडियो दोस्ती का अधिष्ठापन किया गया है. कार्यक्रम से जेल में बंद कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल सकेगी. मौके पर काराधीक्षक धीरज कुमार, सहायक अधीक्षक सह प्रभारी उपाधीक्षक रामचंद्र साफी, कारा चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ शहाजूल आलम, विश्वजीत प्रताप सिंह व धर्मवीर कुमार पासवान समेत उपकारा के कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >