Madhubani News : एसडीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल क्षेत्र के करीब आधे दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया.

बेनीपट्टी. अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल क्षेत्र के करीब आधे दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया. साथ ही मौजूद पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. एसडीएम ने नगर पंचायत के संसारी तालाब, बेहटा हाट के निकट तालाब, जेल के समीप बछराजा नदी, गांधी चौक के निकट तालाब, बनकट्टा, पाली और प्रखंड क्षेत्र के सबसे बड़े छठ घाट बसैठ स्थित लोहा पुल छठ घाट का निरीक्षण किया. साथ ही घाटों पर साफ-सफाई, बेरेकेटिंग, लाइटिंग सहित चल रहे अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया. एसडीएम ने कहा कि छठ को लेकर चिन्हित सभी खतरनाक घाटों पर लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. इस दौरान घाटों के निकट पटाखों की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. वहीं सभी संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों को तैनात किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस नदी व तालाबों की गहराई अत्यधिक है, वहां विशेष रूप से चौकसी बरतने का निर्देश पदाधिकारियों और पूजा समितियों को दिया गया है. इतना ही नही समिति के सदस्यों को घाटों पर पानी में बच्चों को प्रवेश नही करने देने तथा पेनी नजर रखने की हिदायत दी गयी है. सभी घाटों पर वाच टावर की स्थापना कर नजर रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >