नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियों जब्त, चालक फरार

लौकही थाना पुलिस बुधवार को गश्ती के दौरान खड़गपुर गांव के निकट से नेपाली शराब लदा एक स्कॉर्पियो जब्त किया है.

फुलपरास. लौकही थाना पुलिस बुधवार को गश्ती के दौरान खड़गपुर गांव के निकट से नेपाली शराब लदा एक स्कॉर्पियो जब्त किया है. स्कॉर्पियो में लदे 25 बोरी में कुल 900 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया. यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस को गश्ती के दौरान यह सफलता मिली है. शराब तस्कर पुलिस टीम को देखते ही नेपाली शराब लदा स्कॉर्पियों छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >