Madhubani News : स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन बच्चे जख्मी

थाना क्षेत्र के मानापट्टी से पंचरत्न जाने वाली मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह निजी विद्यालय के बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के मानापट्टी से पंचरत्न जाने वाली मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह निजी विद्यालय के बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पंचरत्न गांव की ओर तेज गति से एक गाड़ी आ रही थी. जिसे बचाने के क्रम में चालक स्कूल बस को खेत में उतार दिया. इससे बस में बैठे बच्चे सामने का शीशा टूटने पर खेत में गिर गये. इससे लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चे की पहचान राम इकबाल यादव के 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार,13 वर्षीय जयंती कुमारी, राजकुमार यादव के 11 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी और 9 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, सुरेश कुमार सिंह के 10 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी, सुरेंद्र राम के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, राम प्रकाश ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी सहित अन्य बच्चे शामिल थे. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बीडीओ अजित कुमार, सीओ पूजा कुमारी, पीओ मनरेगा दिनेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआइ मुन्ना कुमार, प्रिया कुमारी, असरफ अली, पीएसआइ अलीशा सिंह, राजेश कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन की मौजूदगी में बच्चे को सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है.वहीं, दो बच्चे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पीड़ित बच्चे को देखने विधानसभा सतारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक अरुण शंकर प्रसाद, हरिश्चंद्र शर्मा भी अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >