Madhubani News : आरपीएफ ने चलाया जन - जागरूकता अभियान

. रेलवे ट्रैक पर लापरवाही बरतना दुर्घटना को न्योता देने के समान है.

लखनौर/ झंझारपुर. रेलवे ट्रैक पर लापरवाही बरतना दुर्घटना को न्योता देने के समान है. इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को रेलवे सुरक्षा बल दरभंगा के निर्देश पर झंझारपुर–निर्मली रेलखंड के घोघरडीहा स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया. आरपीएफ थानाघ्यक्ष अरविंद कुमार एवं आउटपोस्ट झंझारपुर के अधिकारी विकास कुमार यादव एवं जवानों ने यात्रियों व स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी. अभियान के दौरान ट्रैक पार न करने, रेल परिसर में सेल्फी न लेने, इयरफोन का इस्तेमाल न करने, पत्थरबाजी व शरारत से बचने, सिग्नल उपकरणों ओएचई से छेड़छाड़ न करने जैसी अहम बातें बतायी. साथ ही यात्रियों से अपील किया कि ट्रेन में पटाखे या ज्वलनशील पदार्थ न ले जाए. किसी अनजान व्यक्ति से खाद्य या पेय पदार्थ न ग्रहण करें. मवेशियों को रेलवे ट्रैक पर छोड़ने या बांधने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने की भी बात कहीं. आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कृत्य न केवल खतरनाक हैं बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है. मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे. जागरूकता अभियान में उपस्थित यात्रियों ने आरपीएफ की पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >