Madhubani News : प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुंचे

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने डीआरडीए स्थित सभागार में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया.

मधुबनी. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने डीआरडीए स्थित सभागार में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मी हर हाल में स-समय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता सहित किसी को भी वरीय अधिकारी को छोड़कर मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी. मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है. जिला पुलिस बल के जवान तीन लेयर में सेंटर के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा की व्यवस्था देखेंगे. जगह-जगह पर सीसीटीवी लगाए गए हैं. वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गयी है. मतगणना केंद्र पर बना कंट्रोल रूम मतगणना केंद्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतगणना कार्य पर सूक्ष्म निगरानी रखने के उद्देश्य से मतगणना नियंत्रण कक्ष की स्थापना प्रशासनिक भवन के ठीक सामने की गई है. मतगणना नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में राजेश कुमार सिंह व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहेंगे. वहीं मतगणना नियंत्रण कक्ष में वरीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में अंकुर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम को प्रतिनियुक्त किया गया है. मतगणना नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06276-222312 है. मतगणना स्थल पर रहेगी मेडिकल टीम सिविल सर्जन मधुबनी को निर्देश दिया गया है कि मतगणना कार्य की समाप्ति तक मतगणना परिसर में मेडिकल टीम को सभी आवश्यक दवाओं के साथ प्रतिनियुक्ति करेंगे. मतगणना परिसर में धुम्रपान, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस एवं अन्य पेय पदार्थ आदि वर्जित रहेगा. साथ ही मतगणना परिसर में सेलफोन, मोबाइल, वॉकी टॉकी, एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा आपत्तिजनक सामग्री वर्जित रहेगा. वाहन पार्किंग की व्यवस्था शहरी क्षेत्र,रॉटी, रामपट्टी से आने वाले वाहनों का पार्किंग सूड़ी उच्च विद्यालय के परिसर में किया जाएगा. यहां भी 1-4 लाठी बल प्रतिनियुक्त रहेंगे. सभी मतगणना कर्मी, विभिन्न राजनैतिक दलों,स्वतंत्र प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता आरके कॉलेज, मधुबनी के मुख्य प्रवेश द्वार से अपना परिचय पत्र दिखलाकर मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगें. किसी भी परिस्थिति में राजनैतिक दलों, स्वतंत्र प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता का वाहन प्रवेश आरके कॉलेज, मधुबनी के परिसर में नहीं होगा बल्कि उनके वाहनों के पार्किंग हेतु बलुआ टोल स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड को चिह्नित किया गया है. मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल दृढतापूर्वक उपरोक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगें. मतगणना अभिकर्ता निर्दिष्ट बैरिकेडिंग मार्ग से संबंधित मतगणना हॉल में प्रवेश करेंगे. मतगणना परिसर में मीडिया केंद्र का निर्माण किया गया है. जहां मीडिया कर्मियों को बैठने की व्यवस्था की गई है. कोई भी पत्रकार मोबाइल, कैमरा आदि लेकर मतगणना कक्ष का भ्रमण नहीं करेंगे. पत्रकारों के मोबाइल एवं कैमरा सुरक्षित रूप से मीडिया केंद्र में ही रखा जाएगा. विजयी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी परिस्थिति में विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >