Madhubani News : किसान प्रकोष्ठ झंझारपुर के प्रभारी बने रंधीर खन्ना

खड़गबनी निवासी जिप सदस्य रंधीर खन्ना को बीजेपी ने जिला किसान प्रकोष्ठ झंझारपुर का प्रभारी बनाया है.

बाबूबरही. खड़गबनी निवासी जिप सदस्य रंधीर खन्ना को बीजेपी ने जिला किसान प्रकोष्ठ झंझारपुर का प्रभारी बनाया है. बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज कुमार सिंह ने पत्र जारी किया है. कहा है कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, जिला व मंडल स्तरीय किसान मोर्चा कमेटी का गठन आदि कार्य में अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करेंगे. प्रभारी बनाए जाने पर रामचंद्र मिश्रा, दानी झा, अनिल सहनी, धनिक लाल चौधरी, विनोद कर्ण, ध्रुव ठाकुर, कारी पासवान आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >