Madhubani News : लोगों की शिकायतों का त्वरित करें निबटारा : डीएम

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतों सुनी.

मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतों सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया. शुक्रवार को 48 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले. अंधराठाढ़ी प्रखंड निवासी मो. नसीबुल ने ग्राम पंचायत मदना के सरपंच द्वारा बलपूर्वक खुदवाने की शिकायत की. वहीं चंदेश्वर ठाकुर ने बिजली कनेक्शन नहीं होने के बावजूद बिजली बिल आने से संबंधित आवेदन दिया. पंडौल प्रखंड के राजेश कुमार सिंह ने पंडोल अंचल के नरपतिनगर मौजे में खरीदी गयी भूमि को गलत तरीके से जमाबंदी कायम कर अवैध रूप से बिक्री करने की शिकायत की. रहिका प्रखंड के वीरेंद्र कुमार पासवान चालक के पद पर नियुक्त करने से संबंधी आवेदन दिया. खुटौना निवासी युक्तिनाथ यादव ने निजी जमीन पर अवैध रूप से सड़क निर्माण करने की शिकायत की. जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी और उसके निवारण के लिए संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. जिलाधिकारी ने कई प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निबटारा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी दीपेश कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >