Madhubani News : पांच दिवसीय विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 16 से 20 दिसंबर तक

राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संशोधित तिथि 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी.

मधुबनी. राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संशोधित तिथि 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी. अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए डीएम आनंद शर्मा ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं आइसीडीएस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को “एक भी बच्चा नहीं छूटे, पोलियो से सुरक्षा है ज़रूरी ” के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद पिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि इस कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही डीएम आनंद शर्मा ने जिलावासियों से विशेष अपील की है कि भारत भले ही पोलियो मुक्त है, लेकिन हमारे पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है. ऐसे में सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा है. अभियान के दौरान टीका कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे. मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमें यात्रा में रहने वाले बच्चों को खुराक देंगे. उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने एवं अपने घर के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की है. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >