Madhubani News : जुलूस निकालने के लिए पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

सरस्वती पूजा को लेकर टीपीसी भवन में बीडीओ रवि शंकर पटेल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

हरलाखी. सरस्वती पूजा को लेकर टीपीसी भवन में बीडीओ रवि शंकर पटेल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा शांति, समृद्धि और सदभाव का त्योहार है. इसे सभी लोग शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाये. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि किसी प्रकार का जुलूस निकालने के लिए पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. लाइसेंस के लिए कमिटी के दस लोगों का आधारकार्ड का छायाप्रति आवेदन के साथ लगाना होगा. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. बैठक में बीईओ सुनील कुमार तिवारी, पीओ कृपा शंकर झा, बीसीओ सतीश वर्मा, बिलटू प्रसाद महतो, मदनचंद्र झा, धनिकलाल यादव, मो. मुस्ताक, राजद नेत्री प्रिया राज, लाल मोहम्मद पमारी आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >