Madhubani News : भूदान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

घोघरडीहा प्रखंड के स्वराज विकास संघ, जगतपुर में भूदान दिवस व संस्था के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

झंझारपुर. घोघरडीहा प्रखंड के स्वराज विकास संघ, जगतपुर में भूदान दिवस व संस्था के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. संस्था के संस्थापक व बिहार सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष तपेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना व भजन से हुई. संस्थापक ने कहा कि 18 अप्रैल 1951 में आचार्य विनोबा भावे के नेतृत्व में भूदान यज्ञ मूलक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पोचन पाली से की गयी. जिसमें पहले भूदानी रामचंद्र रेड्डी ने 100 एकड़ जमीन दान देकर भूदान यज्ञ की शुरुआत की. इससे पूरे देश में कुल 47.64 लाख एकड़ जमीन भूदान से प्राप्त हुआ, जो भूमिहीनों में वितरित किया गया. उन्होंने कहा कि इसी दिन 18 अप्रैल 1977 को संस्था की स्थापना की गयी. यह संस्था गांधी विनोबा जयप्रकाश के विचारों के लिए काम कर रहा है. बैठक में संघ के मंत्री वासुदेव मंडल, समन्वयक रेणू सिंह, विमल कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार मलिक, उमेश कुमार यादव, संतोष कुमार, मुजी पासवान, हरिलाल पासवान, निकिता दास, ज्योति कुमारी, आंचल कुमारी, इंद्रदेव, रीता देवी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >